दिनांकः 27/09/2022 को केंद्रीय विद्यालय देवली में हिंदी पखवाड़े के अन्तर्गत हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य महोदय के करकमलो द्वारा फीता काट कर किया गया | इसके बाद प्राचार्य व समस्त उपस्थित शिक्षको द्वारा दीप प्रज्जवलन करके प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ | सभी शिक्षको ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया | पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 6 से लेकर 12 तक के सभी विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया व प्राचार्य महोदय द्वारा प्रदर्शनी की सराहना की गयी |
No comments:
Post a Comment